Showing posts with label Gamraj. Show all posts
Showing posts with label Gamraj. Show all posts

Monday, 26 August 2024

Jhoom Barabar Jhoom, Nasheeli (Gamraj) Short Review

 

Sanjay Singh - "कल गमराज की ये 2 कॉमिक्सों की सीरिज पढी। इनमे से नशीली तो मैंने 1997 मे ही पढ ली थी। दोनो कॉमिक्से लिखी है तरूण कुमार वाही जी ने और चित्रांकन है प्रदीप साठे जी का। झूम बराबर झूम कॉमिक मे बेगपाई-पाई नाम की शराब की कपंनी के खिलाफ गमराज और शंकालू अभियान चलाते है। बाद मे उन्हें पता चलता है कि कपंनी के मालिक का लडका खुद शराब का आदि है। वो उसकी शराब 1 सप्ताह मे छुडाने का संकल्प लेते है, इस वादे के साथ की बदले मे बेगपाई-पाई कपंनी बंद करनी पडेगी।

नशीली मे इस राज का पर्दा फाश होता है कि कैसे बिना किसी मशीन के बेगपाई-पाई शराब का कारोबार करता है। अंत मे यमराज की मदद से सारी मुश्किलें खत्म हो जाती है। दोनो कॉमिक्सों मे अच्छी कॉमेडी है।"

Friday, 10 May 2024

क्लोनवर कॉमिक पर टिप्पणी

कॉमिक प्रशंसक संजय सिंह - "2021 से मैं अपने पास रखी कॉमिक्सो को 1-1 सुपरहीरो करके पढ रहा हूं। इस साल की शुरूआत मे गमराज की कॉमिक्से पढना शुरू किया। लेकिन जो पहले कॉमिक मैंने पढी (हम आपके हैं वो) वो इतनी बेकार निकली कि उसके बाद से गमराज की कोई कॉमिक पढने की हिम्मत नही हुई।

रविवार को ये कॉमिक मिली तो इसे ही पढ डाला। इसके चित्रकार है प्रेम जी और लेखक है तरूण कुमार वाही जी। एक आदमी को क्लोनवर बनाने का तरीका मिल जाता है और वो अपना बदला लेने के लिए क्लोनवर का इस्तेमाल करता है। कॉमिक मे कुछ जगह अच्छी कॉमेडी है।"