Showing posts with label yali. Show all posts
Showing posts with label yali. Show all posts

Saturday, 18 May 2024

Double Spread Page from CNA'97 by Artist Ved Khantwal

 

When a deadly threat looms over Mumbai, risking an all-out war in the streets, a washed-up, alcoholic former superhero must team up with a mysterious figure from his past. The twist? This figure is Mumbai's most notorious super-villain.

"Codename Alpha 97" is a self-aware superhero epic filled with the beloved 80s Bollywood flair. Imagine Deadpool meets Om Shanti Om – a cheeky, irreverent, and foul-mouthed adventure that feels like a collaboration between the Russo Brothers and Manmohan Desai.

Available - CNA-97 (YDC Website)

========

Sunday, 9 January 2022

कारवाँ - प्रतिशोध (याली ड्रीम क्रिएशंस) समीक्षा - संदीप जुयाल

 काफी समय बाद याली ड्रीम्स के कारवाँ सीरीज की लास्ट कॉमिक कारवाँ प्रतिशोध आई जिसका मुझे बेसब्री से इंतजार था लेकिन इतने इंतजार के बाद भी जो मजा आना चाहिए था कहानी में वो नही आया मेरे ख्याल से सीरीज का आखिरी पार्ट होने के नाते इसकी कहानी और भी बढ़िया होनी चाहिए थी लेकिन अफसोस कि बात है कि जितना सोचा था उससे कम ही निकली कहानी के मामले में यह कॉमिक

कवर - अगर कवर की बात की जाए तो कवर बहुत ही आकर्षक बन पड़ा है  जिसमे कहानी के मेन किरदारों को जगह दी गयी है और अपना भैरोसिंह भी काफी खूंखार अंदाज में दिखाई दे रहा है मतलब फुल मेहनत की गई है कवर में जिसमे की  पूरी तरह से कामयाब रही है याली ड्रीम्स

कहानी - इस बार याली ने कहानी को तीन भागों में बांटा हुआ है जिसमे पहला भाग है "भोर" दूसरा भाग है "सांझ" तीसरा और अंतिम भाग है "रात"

बात अगर कहानी की करूँ तो इसकी शुरुआत होती है कारवाँ(1st) के अंत से जहाँ आसिफ, दुर्गा, भैरोसिंह और जय मिलकर रानी भैरवी और उसकी पूरी नौटंकी मंडली का खात्मा कर देती है कारवाँ प्रतिशोध की  कहानी यही से आगे बढ़ती है-

कहानी मेरी नजर में सिर्फ इतनी ही है कि मधुराक्षी अब अपनी माँ भैरवी को जीवित करना चाहती है और भैरवी कैसे जीवित होगी उसका हल भी मधुराक्षी  सोच लेती है और पड़ जाती है दुर्गा और आसिफ के पीछे अपना प्रतिशोध लेने के लिए  लेकिन वह दुर्गा और आसिफ के पीछे क्यों पड़ती है और माँ भैरवी को जीवित करने के लिए उसके पास क्या हल होता है बस इसी बात को जानने के लिए आपको यह कॉमिक पढ़नी होगी। 

कहानी में भैरोसिंह अपने पूरे दबंग अंदाज में  दिखाई देता है दुबारा उसे देखकर आपको जरूर मजा आएगा

आर्टवर्क - आर्टवर्क की बात की जाए तो तीन अध्याय है और तीनों में आर्टवर्क अलग अलग है जो कि कॉमिक पढ़ने के मजे को बेकार कर देता है हालांकि आर्टवर्क अपने अपने स्तर पर अच्छा है लेकिन एक ही आर्टिस्ट से सारा काम करवाया होता तो हम पाठकों को और भी ज्यादा मजा आता। 

अब पहले अध्याय में आसिफ काफी बड़ा दिखाई देता है और आखिरी अध्याय में आसिफ बच्चा दिखाई देता है साथ ही कुछ पेज जहां बहुत ही निम्न स्तर के बने है वही कुछ पेज बहुत ही शानदार बने है खासकर मधुराक्षी के बोल्ड सीन्स और लड़ाई के सीन्स 

अंत मे पूरी कॉमिक की बात की जाए तो मुझे यह कहानी एवरेज लगी अभी तक कारवाँ और कारवाँ- खूनी जंग दोनों बढ़िया थी कहानी के मामलों में करवा प्रतिशोध से उम्मीदे और भी  ज्यादा थी करीब 4,5 साल का इंतजार भी रहा इसका लेकिन इसकी कहानी मेरी उम्मीदों पर खरी नही उतरी लेकिन आर्टवर्क काफी अच्छा रहा है इसका पहली दो कॉमिक से तो यह अच्छी बात है।

याली से सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगा कि कहानी को ज्यादा बड़ा न किया जाए साथ ही एक सीरीज को बीच मे इतने लंबे समय के लिए न छोड़ा जाए और अंतिम बात  एक सीरीज पर सिर्फ एक ही आर्टिस्ट से काम करवाया जाए  अलग आर्टिस्ट अलग आर्टवर्क कॉमिक के पूरे मजे को खराब कर देती है।

दोस्तो आप भी कमेंट में  बताईए आपको यह कॉमिक और पूरी सीरीज कैसी लगी

रेटिंग

कहानी- 5/10, आर्टवर्क- 7/10, पूरी कारवाँ सीरीज-  7/10