Showing posts with label community. Show all posts
Showing posts with label community. Show all posts

Friday, 10 May 2024

क्लोनवर कॉमिक पर टिप्पणी

कॉमिक प्रशंसक संजय सिंह - "2021 से मैं अपने पास रखी कॉमिक्सो को 1-1 सुपरहीरो करके पढ रहा हूं। इस साल की शुरूआत मे गमराज की कॉमिक्से पढना शुरू किया। लेकिन जो पहले कॉमिक मैंने पढी (हम आपके हैं वो) वो इतनी बेकार निकली कि उसके बाद से गमराज की कोई कॉमिक पढने की हिम्मत नही हुई।

रविवार को ये कॉमिक मिली तो इसे ही पढ डाला। इसके चित्रकार है प्रेम जी और लेखक है तरूण कुमार वाही जी। एक आदमी को क्लोनवर बनाने का तरीका मिल जाता है और वो अपना बदला लेने के लिए क्लोनवर का इस्तेमाल करता है। कॉमिक मे कुछ जगह अच्छी कॉमेडी है।"

Wednesday, 23 August 2017

Fan Comics


नमस्ते! पिछले कुछ वर्षों में लेखकों और कलाकारों के कुछ समूह मिलकर फैन कॉमिक्स और अपने रचे किरदारों पर कॉमिक्स बना रहे हैं। यूएफसी (Ultimate Fans of Comics-UFC), एफएमसी (FAN MADE COMICS-Junoon Never Die), कॉमिक्स ऑर पेशन (Comics Our Passion【COP】), ICUFC comics आदि पर युवा मित्र निरंतर किसी ना किसी आईडिया, आर्ट पर बात कर रहे होते हैं। व्हाट्सप्प पर जाने कितने आईडिया पर ब्रैनस्टोर्मिंग चलती रहती है। यहाँ दो श्रेणियों की कॉमिक हैं एक एडिटेड कॉमिक्स जिनमे पूर्व प्रकाशित पैनल और आर्टवर्क को कहानी के अनुसार एडिट किया गया है, दूसरी में नए कलाकारों, लेखकों द्वारा बनाई गयी कॉमिक्स।
कई बार आपके नोटिफिकेशन में इन ग्रुप्स पर हुई पोस्ट वाली अपडेट दिखती होगी, उसे नज़रअंदाज़ करने की आदत ना डालें। आप सभी से निवेदन है कि कभी-कभार इन ग्रुप्स, कलाकारों की वाल चेक करें और इनके काम, कॉमिक्स को पढ़कर, डाउनलोड कर अपनी राय व प्रोत्साहन देते रहें। #fancomics #fanwork #indie #fmc #ufc #icufc #cop

Tuesday, 7 June 2016

Community Buzz



The Vanished Path: A Graphic Travelogue by Bharath Murthy
===============


================


परशुराम शर्मा जी को नागार्जुन एक योद्धा टेलीविज़न सीरियल और शुरुआती चरण में उनके द्वारा लिखे गए नागराज में काफी समानता दिख रही है। क्या उन्हें न्यायालय जाना चाहिए?