Saturday, 21 November 2015

4 Years of ICUFC :)


2011, वो समय ऑनलाइन जमे फैंस के लिए विकट था क्योकि ऑरकुट पर अब लोग जाते नहीं थे और राज कॉमिक्स फ़ोरम्स इत्यादि कम्युनिटीज़ अपने अंतिम चरण में थी। कुछ महीनो तक एक खालीपन लग रहा था जिसे ICUFC ने आते ही भर दिया। असर कुछ ऐसा कि इसके शुरुआती दिनों में कई कलाकारों, क्रिएटिव्स अपना काफी समय यहाँ देते, जिनमे से कुछ अब भी यहाँ नियमित अपडेट्स पोस्ट करते है। सबसे ख़ास बात इस ग्रुप में इंटरनेशनल लोकप्रिय वेबसाइटस रेडिट, टंबलर वाली खूबियां है जहाँ अनेको विचारधाराओं वाले लोग अपनी बातें रखते है। मीठा-कड़वा व अन्य छत्तीसों फ्लेवर्स लिए इस ग्रुप की विविधता इसे आकर्षक और संतुलित जगह बनाती है, जो अक्सर मुझे कई अन्य कम्युनिटीज़, ग्रुप्स पर नहीं दिखती या तुलना में कम लगती है। इस वजह से गूगल सर्च आदि पर ग्रुप की ज़बरदस्त छाप है। 

इन वर्षो में ICUFC से अनेको कॉमिक प्रेमियों से जान-पहचान बढ़ी। मेरे रचनात्मक कार्यो के प्रोमोशन के लिए भी यह ग्रुप एक महत्वपूर्ण जगह है, जहाँ से हमेशा मुझे अच्छा रिस्पांस मिला है। कुछ नयी कम्पनीज के प्रोमोशन और पहुँच में ICUFC का महत्वपूर्ण स्थान है। हाँ, बीच-बीच में किन्ही पोस्टस, कमेंट्स पर ग्रुप निंदा और सवालो के घेरे में आया है, पर निरंतर इतनी अधिक गतिविधि होने पर कभी कबार ऐसा हो जाना स्वाभाविक है। यहाँ के नियमित सदस्यों और एडमिन्स को मेरा बहुत-बहुत धन्यवाद और सबसे निवेदन है कि बदलते समय के अनुसार कुछ बदलाव लाते रहें एक्टिविटी और अपडेट्स में ताकि मोनोटोनी से ग्रुप फीका ना पड़े आगे कभी। साथ ही आशा करता हूँ यहाँ से शुरू हुए ICUFC कॉमिक्स में भविष्य में कुछ जान आएगी। 

- मोहित शर्मा (ज़हन) 
#icufc #mohitness #mohit_trendster

नागराज जन्मोत्सव 2015

Pic Credit - Mr. Vishi Sinha
नागराज जन्मोत्सव 2015 का हिस्सा बना, बुराड़ी, दिल्ली में राज कॉमिक्स के बंद हो चुके एनिमेशन स्टूडियो Rtoonz जो अब पाम गार्डन्स में परिवर्तित हो गया है, वहां के प्रांगण में 15 नवंबर 2015 को राज कॉमिक्स द्वारा भव्य आयोजन किया गया। सजावट, तैयारियां बहुत अच्छी थी पर शायद दिवाली के बाद होने के कारण आने वाले फैंस और कलाकारों, लेखकों की संख्या अपेक्षा से काफी कम रही। पर इसका फायदा यह रहा कि कई कलाकारों, प्रशंषको से तस्सल्ली से बात करने का अवसर मिला जो वैसे अधिक भीड़ में नहीं हो पाता। हनीफ अज़हर जी, हरविंदर मांकड़ जी, फैसल मोहम्मद भाई, अंसार अख्तर जी इनमे प्रमुख थे। बाकी राज कॉमिक्स से जुड़े क्रिएटिव्स संजय जी, मनीष जी, अनुपम जी, हेमंत जी, आदिल जी, ललित शर्मा जी, ललित सिंह जी, मंदार भाई, शादाब भाई, क्षितीश जी आदि सम्मानित सदस्य थे ही।
मुझे इवेंट में आने में थोड़ा झिझक थी क्योकि बीच में काफी वज़न बढ़ गया है मेरी लापरवाही से और जो पहली छवि थी मेरी उसको बदलना नहीं चाहता था पर फिर कई मित्रों को आने की बात कह चुका था खासकर देवेन जी को जो ख़ास मुंबई से आ रहे थे यहाँ तो मैंने सोचा कि कहीं जन्मोत्सव के बाद ये सब मुझे पीटने ना आ जाएँ इसलिए मैं भी आ गया। अमित अल्बर्ट और हुसैन ज़ामिन जी से नहीं मिल पाने का मलाल रहा। स्टेज पर हो रहे मनोरंजन के साथ-साथ आर सी फ़ोरम्स से लेकर इंडियन कॉमिक्स गैलेक्सी के नए-पुराने मित्रों से बातों का दौर चलता रहा। फिर रात को रूककर विशाल, देवेन भाई, मैड्डी, नरेंद्र भाई, शादाब भाई, जॉन रॉक और इंडियन कॉमिक्स गैलेक्सी के सदस्यों से गप्पे चले। अगली सुबह पहले से काफी बदल चुके राज कॉमिक्स परिसर का भ्रमण किया, पहली बार आये मित्रों ने ऑफिस का अवलोकन किया, बस फिर बुरारी पार कर अगली बार मिलने की बात कर सबसे विदा ली। ओवरआल एक और यादगार इवेंट! 
smile emoticon
अब 29 नवम्बर को दिल्ली में ही अगले इवेंट कॉमिक फैन फेस्ट का इंतज़ार है।
- मोहित शर्मा (ज़हन)

Thursday, 5 November 2015

Indian Comics #updates


Tinkle's cartoon channel on YouTube with stories from Suppandi and Shikari Shambu.

-----------------------


Aruna is a fictional supeheroine published by DC Comics. She first appeared in Batgirl Annual # 1 (August 2000), and was created by Scott Peterson and Mike Deodato. Aruna is a metahuman who can change her physical shape and appearance at will, but not her mass. She is also trained in the martial arts. Aruna uses these abilities to work as a stunt double.

------------------------------

Nagraj by Jazyl H.

Friday, 2 October 2015

24-Hour Comic-making Session



Studio Kokaachi, a publishing house-cum-storytelling studio, based in Kochi, will celebrate a 24-Hour Comics Day that falls on Saturday in a unique way (THIRUVANANTHAPURAM). This is the first time that a challenge of this kind is being taken up in India. “We will make a 24-page comic in 24 hours,” says Tina Thomas of Studio Kokaachi,of Third Cross, Panampilly Nagar. “We have three creators coming down from Bangalore and Chennai and a few from Kochi to work on the comics. This is going to be a challenge. Though we are unsure about the success, we are going to be in this together.” 

The ingredients one needs to survive the 24 hours, include paper, art materials, food (also a few sleeping mats). Those with no prior experience can also take part. The script, character designs, thumbnail page layouts and everything else that makes a comic must be created during the 24 hours. ‪#‎indiancomics‬ ‪#‎comics‬ ‪#‎art‬ ‪#‎event‬ ‪#‎india‬ ‪#‎bharat‬